रागिनी हत्याकांड: मुरादनगर पुलिस ने हापुड़ निवासी डीलर समेत पांच को पकड़ा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की अपना घर कॉलोनी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर बंटी के यहां काम करने वाली नोएडा सेक्टर-22 निवासी रागिनी की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर बंटी, उसकी पत्नी, साले अमित समेत पांच को जेल भेज दिया है। मुरादनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि बंटी की पत्नी ने इससे पहले भी तीन बार रागिनी की हत्या की योजना बनाई थी।

दरअसल रागिनी उर्फ आरोही हापुड़ के अपना घर कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर बंटी के लालकुआं स्थित कार्यालय में बतौर असिस्टेंट काम करती थी। बंटी और रागिनी में अवैध संबंध थे जिसका बंटी की पत्नी राखी काफी समय से विरोध कर रही थी जिसकी वजह से बंटी और सीमा में कई बार झगड़ा भी हुआ। प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी राखी की दो अगस्त को पिटाई की। गुस्साई राखी ने मुरादनगर के रावली कलां निवासी अपने भाई अमित के साथ रागिनी की हत्या की साजिश रची और दो अगस्त की रात करीब 11:00 बजे अमित अपने साथी अंकुर निवासी सोटावली नवीन मंडी हापुड़, करन, सुमित और रामू के साथ रागिनी के घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया।

रागिनी ने अपनी बहन को बताया कि राखी उसका साइट पर इंतजार कर रही है। रागिनी उर्फ आरोही का का शव गाजियाबाद के मुरादनगर के हरनंदी नदी पुल के पास मिला था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला राखी, उसके पति बंटी, भाई अमित, अमित के दोस्त कारण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT










Related Posts

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

Read more

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
error: Content is protected !!