हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चेन स्नेचरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कोई ग्रामीण इलाका हो या पॉश इलाका सभी जगह ये हावी हो रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ के रघुवीर गंज का है जहां बुधवार सुबह लगभग पौने 12 बजे एक महिला अपने घर से मेरठ रोड पर स्थित डॉक्टर के यहां जा रही थी कि रास्ते में ही बाइक सवार एक झपटमार ने महिला की चेन झपट ली जिसके बाद रघुवीर गंज निवासी राजेश चौधरी घायल हो गई। पीड़ित महिला हापुड़ कोतवाली पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
दरअसल ये झपटमार टू-व्हीलर पर शहर की कॉलोनियों में घूमते रहते हैं और अपना शिकार ढूंढते हैं जैसे ही इन्हें कोई चेन या कान में कुंडल नज़र आजाए तो ये आसपास खड़े होकर मौके के फिराक में लग जाते हैं और मौका मिलते ही कुंडल और चेन को छीनकर फरार हो जाते हैं। इन झपटमारों ने लोगों के साथ-साथ पुलिस की नाक में दम कर रखा है। फिलहाल सीसीटीवी में कैद ये झपटमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
प्लम्बर और समरसेबिल लगवाने के लिए संपर्क करे: 9811511213, 8800771632






























