राधे-राधे परिवार ने मनाया श्रीराधा का छठी महोत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधे-राधे सेवा परिवार हापुड़ की अगुवाई में श्री राधा छठी महोत्सव एवं भंडारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
महोत्सव की प्रारंभ मे रसमयी संकीर्तन मे भजन गायक मंयक गाबा व राजीव बाटला ने ऐसी छठा बिखेरी कि भजनों पर भक्तजन नृत्य करने लगे। भजन गायन ने भजनों के माध्यम से ब्रज के कोने-कोने तक ले गए और कहा कि ब्रज की धरोहर तथा श्री राधा कृष्ण की लाली स्थलियों के दर्शन से जो सुखद आनंद की अनुभूति होती है, वह अन्यत्र नहीं। उन्होंने भक्तों को ब्रज यात्रा का न्यौता दिया। रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर श्री राधा कृष्ण की प्रेरणादायी लीलाओं में अटूट आस्था व्यक्त की। श्री राधे-राधे सेवा परिवार ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
घर में है दीमक की समस्या, फ्री इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922

































