हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाट-माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक ने एक धर्म कांटे को सीज कर दिया और दो धर्म कांटो का चालान कर कार्रवाई की। दरअसल विभाग को दरियापुर गन्ना क्रय केंद्र पर घटौली की शिकायत मिली थी जिसके बाद केंद्र का निरीक्षण किया गया। उस दौरान राधे धर्म कांटे का जब बाट माप विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो 75 किलो वजन अधिक बताएं गया। इसके बाद उसे सील कर दिया गया। इसके साथ ही कुचेसर चोपला पर भारत धर्म कांटा और गंगा धर्म काटों का चालान किया गया।
























