
सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल (बॉयज़) के फाइनल की दौड़ हुई शुरू
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जे.एम.एस वर्ल्ड स्कूल में जबरदस्त खेल का रोमांच क्लस्टर के चौथे दिन भी जारी रहा। जहां चौथे दिन पर मैच काफ़ी प्रतिस्पर्धी हो गए। अंडर 17 श्रेणी में सरस्वती कलाड़ूंगी स्कूल, एम.एच. पब्लिक स्कूल नोएडा, बाल बारी पब्लिक स्कूल मोदीनगर, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता, ब्राइट होम पब्लिक स्कूल सहारनपुर, छबील दास ग़ाज़ियाबाद, डी.पी.एम. पब्लिक स्कूल मवाना, आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली और आई.आई.एम.टी. मेरठ ने विपक्षी टीमों को पीछे छोड़ते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर 19 में बाबू बोधराज़ पब्लिक स्कूल बुलंदशहर, मॉडर्न नेशनल स्कूल ग़ाज़ियाबाद, सेंट मैरी स्कूल गजरौला, विद्या वर्ल्ड स्कूल बरेली, सेंट फ्रांसिस स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल सहारनपुर, सेक्रेड हार्ट बरेली, के.डी. पब्लिक स्कूल बुलंदशहर, डी.डी.पी.एस. मुज़फ़्फ़रनगर, के.के.पी.एस. मेरठ, द आर्यन स्कूल मेरठ, रेनेसां स्कूल बुलंदशहर, शिवालिक कैम्ब्रिज स्कूल आगरा, सेंट टेरेसा स्कूल नैनीताल, रमनलाल स्कूल मथुरा, आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल उत्तराखंड, कान्हा माखन स्कूल मथुरा, सेंट सी.एफ़. एंड्रयू आगरा, सोफ़िया इंटरनेशनल स्कूल सहारनपुर और बालबाड़ी स्कूल मोदीनगर ने भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जीतने वाली टीम के खिलाड़ीयो की खुशी आज देखने लायक थी , जीत की खुशी में सभी खिलाड़ी उत्साह और उल्लास से इस कदर नाच उठे की उनके साथ जे.एम.एस. के मैदान के पत्ते और फूल भी झूमते हुए दिखाई दे रहे थे, जो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहे थे।
इसके साथ ही कल इन मैचों का समापन समारोह श्री ब्रिज भूषण सरन सिंह द्वारा किया जायेगा ।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483























