31 दिसंबर तक होगा रबी की फसलों का बीमा












31 दिसंबर तक होगा रबी की फसलों का बीमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक किया जाएगा। किसान योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित बैंक शाखा, जन सेवा केंद्र, पीएम फसल बीमा योजना पोर्टल और अभिकरण के अधिकृत बीमा एजेंट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जनपद हापुड़ में केबल गेहूं, सरसों और आलू को ही बीमा योजना में शामिल किया गया है। गेहूं की फसल सभी ग्राम पंचायतों में नामित है जबकि सरसों और आलू की फसल केवल उन्हीं ग्राम पंचायत में नामित है जहां किसानों ने केसीसी के तहत 20 हेक्टेयर फसल बोने के लिए बैंक से बीज और खाद के लिए लोन लिया है। फसल नष्ट होने की स्थिति, असफल बुवाई, प्राकृतिक आपदा में नुकसान, ओलावृष्टि व अन्य स्थिति में नुकसान को बीमा से आच्छादित किया गया है। गेहूं के लिए 1,381.50 रुपए, सरसों के लिए 1,401 और आलू के लिए 8,460 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम जमा होगा। उन्होंने बताया की फसल में नुकसान होने की स्थिति में किसानों को टोल फ्री नंबर के अलावा बैंक शाखा, उद्यान विभाग कार्यालय, कृषि और फसल बीमा एप्प के माध्यम से सूचित करना होगा।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020











  • Related Posts

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    🔊 Listen to this गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की रहने वाली दिव्यांशी सिंघल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस…

    Read more

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    🔊 Listen to this होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):होली के पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    होली पर सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे
    error: Content is protected !!