हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने आदेश दिए। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों द्वारा रखी गई नाली, सड़क, विद्युत, अतिक्रमण व स्ट्रीट लाइट लगाने से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधी अधिकारियों से कहा कि इन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराना सुनिश्चित करें । उद्यमियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई हैं उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए आगामी बैठक से पूर्व उद्यमियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान समय सीमा के अंतर्गत कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़/ पिलखुवा एक्शन विद्युत ट्रांसमिशन एचपीडीए के अधिकारी,जिला पंचायत जे ई, यू पी सी डा के अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद, सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी, अभिहित अधिकारी पवन कुमार सहित सभी उद्यमी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509






























