👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगरपालिका का विवादों से पुराना नाता है. अब एक और मामला सामने आया है जहां आईजीएल गैस पाइपलाइन को लेकर खोदे जा रहे गड्ढों को लेकर विवाद हो गया जिसका विरोध होने पर खुदाई बंद कर दी गई.
बता दें कि मामला बुधवार का है जब पिलखुवा क्षेत्र के नवरंगपुरी में आईजीएल गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने गड्ढा खोद रहे कर्मचारियों से परमिशन से जुड़े सवाल किए. मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए जिसके बाद खुदाई का कार्य बंद कर दिया गया.
ये भी पढ़ेः चेयरमैन गीता गोयल व उनके पति के पास हैं दस प्लॉट, तीन वाहन?





























