हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव कुराना निवासी 38 वर्षीय झोलाछाप डॉक्टर शादाब की बदमाशों ने बुलंदशहर में स्थित क्लीनिक पर गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया. बदमाशों ने झोलाछाप डॉक्टर पर करीब 25 से 30 राउंड फायर किए जिसमें से कई गोलियां शादाब को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर बुलंदशहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. आरोपी हेलमेट पहन कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपियों के परिवार के एक युवक की कुछ दिन पहले हत्या हुई थी. इस प्रकरण में मृतक झोलाछाप शादाब का भाई जेल में बंद है.
बता दें कि झोलाछाप डॉक्टर मोहम्मद शादाब जनपद बुलंदशहर के गुलावठी के अतरकौर मार्केट में क्लीनिक चलाता था जो कि बाइक से प्रतिदिन गांव से क्लिनिक आता जाता था. रविवार को वह अपने क्लीनिक पर पहुंचा. इस दौरान करीब ढाई बजे बाइक सवार बदमाश क्लीनिक पर पहुंचे और शादाब को गोलियों से भून दिया. 25 से 30 राउंड फायर किए जिनमें से कई गोलियां शादाब को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के भाई मोहम्मद अबरार पुत्र मुस्लिम की तहरीर पर अशरफी, आसिफ, इमरान और राजा निवासीगण ग्राम कुराना हापुड़ और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























