
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों पर पहचान के उद्देश्य से लगाए क्यूआर कोड
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। वहीं, अन्य दुकानों पर पहचान और निगरानी के उद्देश्य से QR स्कैनर लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, यात्रियों को सुविधा प्रदान करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। संबंधित विभागों की टीमें लगातार यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही हैं। इसी क्रम में पिलखुवा के छिजारसी पर स्थित MC’D व अन्य प्रतिष्ठानों पर क्यूआर कोड लगाए गए।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























