
पुरुषोत्तम मालव ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन NCPE कॉलेज, नोएडा में किया गया। इस प्रतियोगिता में के.डी. कॉलेज, सिम्भावली के छात्र पुरुषोत्तम मालव ने 10,000 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर के.डी. कॉलेज, सिम्भावली के प्राचार्य डॉ. विजय गर्ग ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मालव की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रवेन्द्र कुमार ने टीम के कोच एवं मैनेजर की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ी को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसका सकारात्मक परिणाम इस स्वर्णिम सफलता के रूप में सामने आया। गौरतलब है कि इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही पुरुषोत्तम मालव ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






























