
पुण्य नमोस्तु पावन वर्षायोग में धार्मिक आयोजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के पावन वर्षायोग चातुर्मास मे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिनमे जैन साधक श्रद्धांपूर्वक भाग ले रहे हैं।
रविवार को प्रातःकाल नमोस्तु भवन पर चमत्कारिक अराधना तथा पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर शान्तिधारा तथा मगंल प्रवचन आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के हुए। महाआरती, भजन, गुरू भक्ति की गई। बबीता जैन, सुदेश जैन, अरिहंत जैन, अनिल जैन ने भजन प्रस्तुत किये। सगीतज्ञ राकेश कुमार ने भक्तिपूर्ण संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। अनेक दीपक प्रज्ज्वलित कर महाआरती की गई। गुरू भक्त सुधीर जैन, संदीप जैन,तरूण जैन, सुरेश चन्द जैन, पंकज जैन, मनीष जैन,प्रदीप जैन, मनीषा जैन, मीनू जैन, प्रगति जैन, नीता जैन, डाo रेखा जैन,सुरभि जैन, नेहा जैन, विनोद बाला जैन आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























