हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज के प्रदेश संरक्षक और सहारनपुर के विधायक राजीव गुंब का पंजाबी समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश संयोजक प्रवीण सेठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।इस अवसर पर विधायक राजीव गुंबर ने पंजाबी समाज से एक जुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जो पंजाबी समाज बिखरा हुआ है वह एकजुट हो और पंजाबी समाज पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूत हो। पंजाबी समाज के राष्ट्रीय और प्रदेश संयोजक प्रवीण सेठी ने पंजाबी समाज से एक माला में पिरोने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि आज पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश में नहीं राष्ट्र में अपनी ताकत दिखा रहा है जल्द ही पंजाबी समाज के सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर वे प्रवीण सेठी के नेतृत्व में पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। इस अवसर पर हापुड़ पंजाबी सभा के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री धीरज सोनू चुग, पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रबंधक राजन मुटरेजा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री रोशन खरबंदा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री यशपाल तनेजा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री जगदीश माकन राजीव चुग ,पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मुंझाल राजेश शर्मा, डिंपल, रमेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























