लोहड़ी उत्सव पर पंजाबी समाज ने लिया एक जुटता का संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार की रात को लोहड़ी मिलन पारिवारिक मेले का आयोजन किया गया। पारिवारिक मेला व पंजाबी समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में सम्मलित होकर एक जुटता का परिचय दिया।
लोहड़ी उत्सव के मुख्य अतिथि एमआईटी कालेज मोदीनगर के अजय ग्रोवर ने कहा कि संगठित समाज ही आगे बढ़ता है। सभी एक जुट रहे और सुख-दुख में एक दूसरे के साथ सहभागिता अवश्य निभाएं।
पंजाबी सभा समिति हापुड़ के प्रधान संजय डावर ने विश्वास दिलाया कि जिस आशा व उम्मीद के साथ उन्हें प्रधान पद का दायित्व दिया गया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और वह ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज की गरिमा धूमिल हो। उन्होंने समिति की भावी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती व चेयरमैन पुष्पा देवी ने लोहड़ी उत्सव में पहुंच कर समिति के परोपकारी कार्यों में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उत्सव के दौरान बच्चों ने देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने लोहड़ी प्रज्जवलित की। समिति की ओर से पंजाबी समाज से सेवा कार्यों में योगदान करने वाले समाज सेवियों को स्मृति चिन्ह व पटका आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सरदार सरजीत सिंह चावला, कमलदीप अरोरा, हरीश ग्रोवर, सौरभ गाबा, डा.आनंद प्रकाश, सुभाष खुराना, डा.यश अरोरा, मोहित थापर, डा.अशोक ग्रोवर, डा.पूनम ग्रोवर, श्वेता मनचंदा, विनोद थापर, लेखराज अनेजा आदि उपस्थित थे।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























