पहलगाम में हिन्दुओं की नृशंस हत्या पर पंजाबी समाज ने दुख जताया












पहलगाम में हिन्दुओं की नृशंस हत्या पर पंजाबी समाज ने दुख जताया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जम्मू-कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हिन्दुओ की नृशंस हत्या पर हापुड के पंजाबी समाज ने दुख व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध कडे कदम उठाने की मांग की।
पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी के निवास पर बैठक का आयोजन कर जिसमें कश्मीर के पहलगाम पर्यटन स्थल पर आतंकी हमले में दिवगत हुए निर्दोष पर्यटकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई व 2 मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर गजरौला के पूर्व सांसद पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक देवेंद्र नागपाल ने कहा कि इस हमले से मानवता को गहरा आघात पहुंचा है जिस प्रकार वहां धर्म पूछ- पूछ कर गोली मारी गई यह सीधा-सीधा दर्शाता है कि पाकिस्तान का इस हमले में हाथ है। पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने कहा निर्दोष लोगों को मार कर दिखाना पाकिस्तान अपनी अपनी गंदी चाल चल रहा है जिसको मुंह तोड़ देने का जवाब देने का समय आ गया है।बैठक में पंजाबी समाज को पूरे राष्ट्र में एकजुट करने वह जल्दी पंजाबी समाज का महा सम्मेलन करने का भी विचार विमर्श किया गया उसके उपरांत सभी ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मोन रखकर कर दिवगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत मुटरेजा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरादाबाद से सतीश रहेजा पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री कानपुर के अध्यक्ष जसवीर दीवान मनजीत नागपाल गजरौला वेदपाल मुरादाबाद आदि पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!