
जनपद हापुड़ पहुंची पंजाब पुलिस, एक को पूछताछ के लिए उठाया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप/अमित कुमार (ehapurnews.com): पंजाब पुलिस जनपद हापुड़ पहुंची जिसने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा में पहुंचकर ट्रॉमडोल इंजेक्शन के मामले में एक को हिरासत में लिया है जिससे टीम पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि ट्रामडोल इंजेक्शन पंजाब में बैन है। फिलहाल पुलिस ने दो-तीन पेटी इंजेक्शन की भी बरामद की है।
दरअसल जनपद हापुड़ में पिछले तीन दिनों से पंजाब पुलिस देखी जा रही है जो शनिवार को उपेड़ा पहुंची। वहीं रविवार को हापुड़ क्षेत्र में फ्री गंज रोड पर पंजाब पुलिस की दो गाड़ियां देख लोगों के मन में कई सवाल खड़े हुए। वहीं सोमवार की सुबह पंजाब पुलिस बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेड़ा पहुंची। पटियाला जनपद के थाना शंभू में तैनात एसएसआई सुखवंत सिंह पांच सदसयीय टीम के साथ बाबूगढ़ क्षेत्र पहुंचे जहां उन्होंने एक को हिरासत में ले लिया। बता दें कि मामला ट्रॉमडोल इंजेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























