चोरी के दो अभियुक्तो को सजा व अर्थदण्ड
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अभियुक्तगण मुन्नू उर्फ सुनील व सुन्दर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 97/1999 धारा 379 भादवि थाना बाबूगढ़ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम आज दिनांक 08.02.2024 को माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त के जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (03-03 दिवस) एवं 400/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी का नाम व पता- मुन्नू उर्फ सुनील पुत्र श्रीराम उर्फ सीरिया निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ व सुन्दर पुत्र भागमल निवासी ग्राम अटूटा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है।





























