मादक पदार्थ के तस्कर को सजा व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एकवअभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
वर्ष 2010 में अभियुक्त आशीष पुत्र प्रदीप को मादक पदार्थ को रखने व बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 336/2010 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में न्यायालय CJ(JD)FTC-द्वितीय हापुड़ द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि, न्यायालय उठने तक की सजा एवं 3,500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अपराधी आशीष पुत्र प्रदीप निवासी मोहल्ला शिवाजी नगर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर





























