श्री जैन कन्या पाठशाला की प्रबंध समिति की मतदाता सूची का प्रकाशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के चुनाव हेतु मतदाता प्रक्रिया विधिवत तरीके से शुरु हो गई है जिसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी-2024 की अपराह्न को कर दिया गया। यह मतदाता सूची विद्यालय के गेट पर चस्पा की गई।
कालेज प्रबंध समिति के लिए प्रधान, उपप्रधान, प्रबंधक, सह प्रबंधक, कोषाध्यक्ष तथा 7 सदस्यों के लिए चुनाव 28 जनवरी को होगा और मतगणना मतदान के बाद शुरु होगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी का कहना है कि मकर संक्रांति के अवकाश के कारण विद्यालय बंद था औऱ चुनाव कार्यक्रम की उनके पास कोई सूचना नहीं थी। कालेज प्रबंध समिति के चुनाव कार्यक्रम की सूचना पर आदेश का पालन किया जाता और भविष्य में भी किया जाएगा।
चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जब वह विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय के गेट पर ताला लटका था जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और बाद में मतदाता सूची गेट पर चस्पा की गई। विधि पूर्व चुनाव प्रक्रिया चालू है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























