मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को










हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी कर दी थी। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने दो बार समय सारणी को संशोधित कर दिया था। 18 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था, लेकिन अब आयोग ने पुन: संशोधन किया हैं। अब 15 अप्रैल को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने काफी समय पहले समय सारणी जारी की थी। निर्धारित समय सारणी के अनुसार ड्राफ्ट नामावालियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि 20 दिसंबर तक तैयार करनी थी, जिसका कार्य अधिकांश रुप से पूरा कर लिया था। उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक की जानी थी। इस दौरान बीएलओ ने 7 लाख 59 हजार 92 मतदाता के घर-घर जाकर सत्यापन करने की कार्यवाही शुरु की। इसमें 2 लाख 47 हजार 398 मतदाताओं डूप्लीकेट पाए गए थे।
दावे व आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होना था, लेकिन अब दावे व आपत्ति के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्यवाही अब 21 फरवरी से 16 मार्च तक की जाएगी। वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रामांकन, एसवीएन आवंटन मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने का कार्य 17 मार्च से 13 अप्रैल तक होगा 15 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।








  • Related Posts

    प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 62 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।भगवत धाम हरिद्वार के महामंडलेश्वर डॉक्टर विवेकानंद जी…

    Read more

    सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित बिजली घर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के नदारद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

    प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

    सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी

    सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी

    लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, नगर पालिका रोड हापुड़ में नेत्र जांच आयोजित

    लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, नगर पालिका रोड हापुड़ में नेत्र जांच आयोजित

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    सिम्भावली मिल ने बंदी का नोटिस जारी किया

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को
    error: Content is protected !!