
स्मार्ट मीटर के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर हंगामा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ के आवास विकास में स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया जिन्होंने स्मार्ट मीटर का विरोध किया। इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर उतर गई जिन्होंने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि वह स्मार्ट मीटर को लेकर बेहद परेशान हैं। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि यातायात भी अवरुद्ध हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय की कुंडी लगा दी और जमकर नारेबाजी की।
मामला सोमवार का है जब गांधी विहार, संजय बिहार, वैशाली कॉलोनी, अमृत विहार समेत अन्य कॉलोनीयों के उपभोक्ता एकत्र हुए और स्मार्ट मीटर के खिलाफ उन्होंने आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इन मीटरों को तुरंत हटाया जाए। क्षेत्रवासीय एकत्र होकर कार्यालय पहुंचे जिन्होंने नारेबाजी भी की। भारी हंगामे को देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























