हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): मां दुर्गा अष्टमी पर्व शनिवार को हापुड़ में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया और मां दुर्गा जी के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की, साथ ही कन्या लंकरों को भोजन कराया।
मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब शनिवार की भोर में मंदिरों की ओर उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हापुड़ के श्री देवी मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, श्री चंडी देवी मंदिर में मां दुर्गा के आठवें स्वरुप महागौरी की पूजा अर्चना की और घर-घर कन्या लंकरों को भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भोजन के उपरांत कन्या लंकरों को उपहार दिए और कन्याओं के चरण स्पर्श किए। मान्यता है कि महागौरी की उपासना से परिवार सदैव निरोगी रहता है और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
सेवा भारती हापुड़ दवारा राजधानी पब्लिक स्कूल पन्नापुरी, पिप्पल मन्दिर राजीव बिहार, माता मन्दिर इन्द्रगढी तथा संस्कार केंद्र हरिद्वारी नगर पर दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किये गए। सेवा भारती के सुरेन्द्र गुप्ता, नरेश मिश्रा, ओम प्रकाश, शशि गोयल तथा निधि गुप्ता आदि ने बच्चों को भोजन कराके दक्षिणा भेंट की। पन्नापुरी के राजधानी पब्लिक स्कूल कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सेवा भारती प्रत्येक वर्ष दुर्गा अष्टमी और नवमी को समाज में समरसता का भाव लाने के लिए कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित करती है।जिसमें सेवा बस्तियों में जाकर सेवा भारती के कार्यकरता कन्या पूजन करते है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































