👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन हापुड़ द्वारा शनिवार को 11 हीटर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को सौंपे गए। दरअसल इन दिनों घटते तापमान के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की तैनाती जगह-जगह रहती है जो कड़ाके की सर्दी के बीच अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और ठंड से बचाव के लिए संगठन ने 11 हीटर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को सौंपे। इस अवसर पर वरुण, अंकुर मूलचंद, देवेंद्र, मुकुल, कपिल आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























