
डा.अम्बेडकर पर टिप्पणी से खफा लोगों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डा.अम्बेडकर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से खफा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का घेराव कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।
आजाद समाज पार्टी गढ़मुक्तेश्वर के नगर अध्यक्ष ओमदत्त प्रभाकर ने बताया कि गढ़ कस्बे के एक युवक ने सोशल मीडिया पर डा.अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी की है जिससे संगठन के लोग क्षुब्ध है। संगठन के आकाश जाटव, अभिषेक, गौरव वर्मा, देश राज सहित अनेक कार्यकर्ता गढ़ कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
Exclusive Girls-Only Group Training!
Train Smart, Train Strong – Just ₹2500!
Time: 3 PM – 4 PM (Noon)
Offer Valid for 1 Week Only!
1-Day Free Trial – Experience the Elite Difference!
Gym Fees + Personal Training Included
For any queries, call: +91 70113 49484
Transform with Rajat – Cardio Specialist


























