हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): समाजवादी व्यापार सभा हापुड़ व समस्त हापुड़ फ्रंटल तथा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से फुटवियर, ईटों व कपड़े पर जीएसटी 5% से 12% किए जाने के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी को वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सपा व्यापार जिलाध्यक्ष गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हुए लाकडाउन से व्यापारी वर्ग पहले ही टूटा हुआ है ऊपर से केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में वृध्दि करके व्यापारी वर्ग को बर्बाद करने का काम किया है। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने कहा कि व्यापारी वर्ग भाजपा से रूठा बैठा है और 2022 में भाजपा को सूफड़ा साफ करने को तैयार है। इस मौके पर रविंद्र यादव, संजय गहलोत, पीयूष मंडोठिया, ललित सिंह, आलोक चौधरी, प्रीता हरित, अशोक त्यागी, ब्रजेश कश्यप, कुणाल मंडोठिया, पुरुषोत्तम वर्मा, मोहित मुंडे, शाहरुख सैफी, माधव शर्मा, चुन्नू बाल्मीकि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



























