हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रिलायंस रोड पर ऑनलाइन सामान बेचने की कंपनी द्वारा बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाले गए मजदूरों के मामले में शनिवार को किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया गया। हालांकि चौकी पर तैनात दरोगा और कंपनी के लीगल एडवाइजर अभि कालरा को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त हुआ। संगठन ने इस दौरान सोमवार को जिले के श्रमिक कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
श्रमिकों का आरोप है कि ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी मजदूरों को बिना नोटिस दिए नियम विरुद्ध तरीके से निकाल रही है। कंपनी अधिकारी द्वारा अब तक लगभग 400 लोगों को निकाला जा चुका है। ऐसा बर्दाश्त नहीं होगा। संगठन ने कहा कि युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान हेम सिंह, प्रमोद राघव, मनोज शर्मा, डॉक्टर वकील, राम अवतार, धर्मपाल सिंह आदि ने धरना दिया।





























