घर के बाहर धमकी भरे पोस्टर चस्पा करने के मामले में परिवार को सुरक्षा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में गांव निवासी जय सिंह के घर के बाहर धमकी भरे पोस्टर चस्पा करने तथा जान से मारने की धमकी और पेट्रोल बम फेंकने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही परिवार को भी पुलिस ने सुरक्षा दी है। कप्तान का कहना है कि परिवार में आपसी कलह सामने आई है जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गांव निवासी जय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जा रही है।
दरअसल गांव फरीदपुर में जयसिंह के घर के बाहर “यार डिफॉल्टर” के नाम से पोस्टर चस्पा करते हुए दूल्हे को धमकी दी कि यदि दूल्हा बारात लाया तो वह जिन्दा नहीं बचेगा और बारात को श्मशान बना देगा।
धमकी भरे पोस्टर में यार डिफॉल्टर ने लिखा कि “दुल्हे राजा करिश्मा मेरी है। बरात लेकर मत आना नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा। बारात श्मशान बना दूंगा। जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खाली हो वही बरात में आए। अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं। बाकी फिल्म बरात में चलेगी।”
इस पोस्टर को चस्पा करने के पश्चात आरोपी हवाई फायरिंग करता हुआ अपने साथियों के साथ भाग निकला। सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

🔊 Listen to this कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड…

Read more

पिलखुवा: हाईवे पर युवक की जिगज़ैग बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

पिलखुवा: हाईवे पर युवक की जिगज़ैग बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

पिलखुवा: हाईवे पर युवक की जिगज़ैग बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

लकवा से पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में हुआ सफल उपचार

लकवा से पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में हुआ सफल उपचार

बाबूगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था मेहंदीपुर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना

बाबूगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था मेहंदीपुर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना

ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में दो घायल

ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में दो घायल

हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज

हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
error: Content is protected !!