हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी की एक वीडियो वायरल होने के बाद अथॉरिटी की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं। लोगों ने मांग की है कि एचपीडीए में कार्यरत सभी कर्मचारी और अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। बता दें कि शनिवार को एचपीडीए के एक बाबू की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद प्राधिकरण की किरकिरी होने लगी।
ऐसे में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की एचपीडीए सबसे भ्रष्ट विभाग है। शहर के वरिष्ठ नागरिक डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने मांग की है कि इस एचपीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवैध रूप से अर्जित कर लाखों-करोड़ों की संपत्ति जोड़ ली है जिसकी जांच होनी चाहिए। इन दिनों वीडियो वायरल होने के बाद अफरा-तफरी मची हुई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























