प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए












प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनी का मकड़जाल अमरबेल की तरह फैलता ही जा रहा है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण काले धन के कुबेर तथा दलालों का गठजोड़ इस अवैध धंधे में जुट कर भोले-भाले किसानों तथा खरीददारों को ठगने में लगा है। इस धंधे में रजिस्ट्री दफ्तर की संलिप्ता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

हापुड़ किठौर मार्ग पर स्थित राघव रीजेंसी के सामने एक गठजोड़ ने किसान से करीब 6 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि का कौड़ियों के भाव सौदा कर लिया और फिर दलालों ने प्लाटिंग करके बेचना शुरू कर दिया। अनेक प्लाटों को बेचकर दलालों ने रजिस्ट्री भी कर दी, परंतु आधा दर्जन ऐसे भी खरीददार बताया जा रहे हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपए दलाल को दे दिए हैं, जिन पर वह कुंडली मारे बैठा है, परंतु प्लॉट का बैनामा नहीं कर रहा है, बल्कि टाल मटोल कर रहा है। बताते हैं कि दलाल लोगों के करोड़ों रुपए हजम करके चुप बैठा है काला धन होने के कारण अभी चुप बैठे हैं परंतु प्रॉपर्टी से जुड़े धंधे बाजों के बीच यह चर्चा का विषय बना है।

जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846










  • Related Posts

    रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल

    🔊 Listen to this रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिकारियों की नाक के नीचे धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल…

    Read more

    ईरान व ईराक में फंसे जनपद वासियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें: 9795 222874

    🔊 Listen to this ईरान व ईराक में फंसे जनपद वासियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें: 9795 222874 हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल

    रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा कमर्शियल इस्तेमाल

    ईरान व ईराक में फंसे जनपद वासियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें: 9795 222874

    ईरान व ईराक में फंसे जनपद वासियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें: 9795 222874

    यात्रियों से भरी बस से निकला धुआं, दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

    यात्रियों से भरी बस से निकला धुआं, दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

    कांग्रेस पदाधिकारियों को पद से हटाने का मामला: दोनों ने प्रदेश कमेटी को भेजा अपना पक्ष

    कांग्रेस पदाधिकारियों को पद से हटाने का मामला: दोनों ने प्रदेश कमेटी को भेजा अपना पक्ष

    आकाश बेनीवाल ने गौरक्षा महासंघ का युवा जिलाध्यक्ष पद छोड़ा

    आकाश बेनीवाल ने गौरक्षा महासंघ का युवा जिलाध्यक्ष पद छोड़ा

    पिलखुवा: पीआरडी जवान पर लगाया महिला पर अश्लील टिप्पणी करने व तमंचा तानने का आरोप

    पिलखुवा: पीआरडी जवान पर लगाया महिला पर अश्लील टिप्पणी करने व तमंचा तानने का आरोप
    error: Content is protected !!