हापुड़,सू0वि0(ehapurnews.com):विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं 10 करोड़ से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में सीडीओ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित अपने-अपने विभाग की योजनाओं/निर्माण कार्यों के लक्ष्यों को मानक के अनुरूप समय से पूर्ण किये जायें एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहंुचाया जाये। उन्होंनेे प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण/शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, नई सड़कों का निर्माण, राज्यमार्गों का अनुरक्षण, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी योजना, सड़कों की गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति, विद्युत आपूर्ति ग्रामों का ऊर्जीकरण, सौभाग्य योजना, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सहित आदि विभागों की योजनाओं का गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 10 करोड़ से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा अधिशाषी अभियन्ता व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व ससमय कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी, परियोजना अधिकारी डूडा इला प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या विनायक शर्मा समस्त खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।




























