हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने गन्ना समितियों के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि 21 अप्रैल को गन्ना समितियों के प्रतिनिधियों (डेलीगेट) का चुनाव, 11 मई को प्रबंध समितियों के संचालकों (निदेशकों) का चुनाव और 12 मई को सभापति व उपसभापति का चुनाव होगा। इसी दिन अन्य संस्थाओं और सहकारी चीनी समितियों के प्रतिनिधियों का चुनाव भी होगा। बता दें कि इससे पहले साल 2015 में चुनाव हुए थे और 2019 में कार्यकाल पूरा हो गया था। कार्यकाल पूरा होने पर गन्ना समितियों के बोर्ड को भंग कर दिया गया था। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे जिसके बाद अब कार्यक्रम जारी किया गया है।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102
























