श्री राम दरबार झांकी के साथ निकाली शोभायात्रा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत हापुड़ नगर के माता मोहल्ला, गांधीगंज, गोपीपुरा आदि क्षेत्रों में वितरण किए गए। इस अवसर पर श्री राम दरबार झांकी भी निकाली गई जिसमे सभी स्वयंसेवक व कार्यकताओं ने प्रत्येक दुकानदारों और लोगों को अक्षत देकर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्रीराम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा की हेतु निमंत्रण देते हुए बधाई दी। अक्षत वितरण शोभा यात्रा मंशा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड से प्रारंभ होते हुए कोठी गेट, कसेरठ बाजार, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार से गोल मार्केट होते हुए चंडी मंदिर पर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। चंडी मंदिर सेवा समिति और राधा माधव संकीर्तन मंडल आदि द्वारा भजन संकीर्तन किया गया जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। सनातन धर्म सभा, कसेरा एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, कपड़ा एसोसियेशन, स्वर्णकार संघ हापुड़ और सर्राफा एसोसिएशन आदि ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सुधांशु माहेश्वरी, विवेक, आशीष, संदीप बेनीवाल, नितिन आजाद, गौरव, विकास, तरुण बाटला, राकेश वर्मा, रविन्द्र गुप्ता, विनोद वर्मा, दीपक, नवीन, संजीव आज़ाद, विशाल, चुनना आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








  • Related Posts

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

    Read more

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

    Read more

    You Missed

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
    error: Content is protected !!