👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समता सैनिक दल हापुड़ की अगुवाई में सोमवार को बुद्धपूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया औऱ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा का उद्देश्य आमजन के बीच गौतमबुद्ध के संदेशों को पहुचाना था।
शोभा यात्रा हापुड़ के गढ़ रोड से प्रारंभ हुई और नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गढ़ रोड समाप्त हो गई। शोभा का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुजन गौतम बुद्ध के संदेशों का प्रचार करते हुए चल रहे थे।





























