👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि की अष्टमी पर हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मनसा देवी मंदिर से पंखा शनिवार की शाम 5:00 बजे निकाला जाएगा. इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. शोभायात्रा मंदिर से शुरू होगी जोकि हापुड़ की कोठी गेट, बाजार बजाजा, मेरठ गेट पुलिस चौकी, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, पीरबाउद्दीन से होते हुए वापस मंदिर पर विश्राम करेगी. इस दौरान छप्पन भोग भी लगाया जाएगा.
मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. भक्तों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.






























