पीएम किसान सम्मान निधि योजना शिविर में किसानों की समस्याओं का होगा हल










पीएम किसान सम्मान निधि योजना शिविर में किसानों की समस्याओं का होगा हल
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि किसान शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का हल करा सकें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पी०एम० किसान) योजना में समस्त पात्र कृषकों का संतृप्तीकरण के उद्देश्य से वृहद ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन दिनांक 22.05.2023 से दिनांक 10.06.2023 तक किया जायेगा।शिविर का उद्देश्य निम्न समस्याओं के कारण पी०एम० किसान योजना से वंचित पात्र लाभार्थियों को संतृप्त किया जाना है-
1- ऐसे पात्र कृषक जिनका पी०एम० किसान पोर्टल पर अभी तक ओपन सोर्स से आवेदन नहीं किया गया हो । 2- कृषक द्वारा ओपन सोर्स से आवेदन किया गया है परन्तु आवेदन को स्वीकृत नहीं किया गया है। 3- कृषक का आवेदन स्वीकृत हो गया है परन्तु भू-लेख का अंकन नहीं हुआ है।


4- पूर्व से स्वीकृत एवं भू-लेख सत्यापित होने के पश्चात भी कृषक का खाता आधार लिंक नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थल पर किया जायेगा एवं शिविर में राजस्व विभाग के लेखपाल, पंचायत / विकास विभाग से ग्राम विकास अधिकारी / पंचायत सचिव एवं कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें। शिविरों का कृषि एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी पंचायतों में पर्यवेक्षण करेगे। शिविर की निर्धारित तिथि पर जन सेवा केन्द्र प्रभारी एवं पोस्टल विभाग के स्थानीय पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर आवश्यकता पड़ने पर आधार लिंक खाता मौके पर ही खुलवाया जायेगा ।
हापुड जनपद के समस्त किसानों को अवगत कराना हैं कि अपने ग्राम के ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के कर्मचारी, ग्राम सचिव अथवा लेखपाल से सम्पर्क कर ग्राम में आयोजित शिविर की तिथि की जानकारी प्राप्त करके शिविर में उपस्थित होकर पी०एम० किसान योजना से सम्बन्धित अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

BRAINWAVES INTERNATIONAL SCHOOL : SUMMER CAMP (22 MAY TO 31 MAY)








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व जर्जर तारों से लोग परेशान हैं और औद्योगिक उत्पादन व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई

हापुड़ से बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे भाजपाई
error: Content is protected !!