पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर 19 जुलाई को होगा विचार
हापुड, सूवि (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी एंव अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास हापुड़ प्रेरणा शर्मा (आई.ए.एस.) के निर्देशानुसार जिला सैनिक बन्धु की एक बैठक दिनांक 19 जुलाई 2023 को 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है।
जनपद हापुड़ के सैनिक बन्धु एवं समस्त भूतपूर्व सैनिकों / दिवांगत पत्नी / आश्रितों / वीर नारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह दिनांक 18.07.2023 को 12:00 बजे तक अपनी-अपनी समस्या का आलेख (संक्षेप में) कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास हापुड़ में जमा कराने का कष्ट करें, ताकि बैठक में समस्या के निस्तारण हेतु अपेक्षित कार्यवाही की जा सके। बैठक में समस्त पूर्व सैनिकों / जिला सैनिक बन्धु की ससमय उपस्थिति अपेक्षित है।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536























