भ्रष्टाचार में डूबे हैं उत्तर प्रदेश सरकार लिखे निजी लग्जरी वाहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की सड़कों पर दौड़ रहे उत्तर प्रदेश सरकार लिखे निजी लग्जरी वाहन भ्रष्टाचार में डूबे है। यह संकेत रिश्वतखोरी में जेल पहुंचे भ्रष्टाचारी आबकारी इंस्पैक्टर आशुतोष दुबे की लग्जरी गाड़ी से मिला है।
रिश्वतखोर आशुतोष दुबे एक लग्जरी में वाहन में सवार होकर चलता था जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। यह वाहन दुबे की गाड़ी है जिस पर 15 हजार रुपए प्रति माह की नौकरी पर एक ड्राईवर तैनात है। भ्रष्टाचारी दुबे परिवार के साथ नोएडा रहता है और वह रोजाना उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन से नोएडा से आता-जाता है। इस वाहन में रोजाना एक हजार रुपए का तेल खर्च होता है। स्पष्ट है कि भ्रष्ट दुबे वेतन से ज्यादा लग्जरी वाहन के तेल, मैनटिनेंस, ड्राईवर के वेतन, जेब खर्च आदि पर खर्च कर देता है। आय से अधिक खर्च होने के कारण ही दुबे भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी में डूबा था। जनपद हापुड़ में सैकड़ों ऐसे निजी लग्जरी सड़कों पर दौड़ रहे है जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। इन वाहनों में चलने वाले कर्मचारी वेतन से अधिक वाहन पर खर्च कर देते है। बता दें कि निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखना पूरी तरह अवैध है।
व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने निजी वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने तथा उनमें सवार होकर चलने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और उनकी सम्पत्ति की जांच कराने की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288




























