हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात से स्थानांतरित पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने हापुड़ कोतवाली का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कचहरी के निकट हुई मुलजिम लाखनपाल के हत्यारों को जल्दी पकड़ कर जेल भेजना उनकी प्राथमिकता है।
नागरिकों, व्यापारियों में दहशत व भय को समाप्त कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करना, गुंडों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, माफियों से सख्ती से निबटना, जुआरियों, सटोरियों को सबक सीखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
बता दें कि मंगलवार को कोतवाली के निकट हुई अंधाधुध फायरिंग मे हरियाणा से पेशी पर बदमाश की मौत हो गई थी और पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन कोतवाल सोमवीर सिंह व कचहरी चौकी प्रभारी रमेश को निलम्बित कर दिया था।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























