स्वाभिमान की रक्षा हेतु प्रधानाचार्य हुए एक जुट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जनपद हापुड़ की एक बैठक जगपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज , निजामपुर हापुड़ में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद भर से अधिकांश विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने प्रतिभाग किया । बैठक की अध्यक्षता जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पारुल त्यागी ने की तथा संचालन जिला मंत्री डॉ मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, दीवान इंटर कॉलेज, हापुड ने किया। बैठक में प्रधानाचार्य के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करते हुए संगठित होकर अपने हितों की रक्षा हेतु आह्वान किया गया और जनपद स्तर पर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया जिसमें प्रत्येक ब्लॉक स्तर से एक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।गढ़ ब्लॉक से सुनील दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य ,लाला बाबू बैजल मेमोरियल इंटर कॉलेज , सिंभावली ब्लॉक से डॉ. राजीव कुमार गोहित, प्रधानाचार्य,आर एस के इंटर कॉलेज, सिंभावली,धौलाना ब्लॉक से अजेय आत्रेय, प्रधानाचार्य, एस पी एस इंटर कॉलेज, धौलाना , हापुड़ ब्लॉक से नरेश चंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य, आदर्श इंटर कॉलेज , मतनोरा को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया ।उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य परिषद की कार्यकारिणी में पूर्व से ही संरक्षक रामवीर सिंह पुंडीर,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ,संयुक्त मंत्री सुशील शर्मा ,कोषाध्यक्ष समरजीत सिंह , आय व्यय निरीक्षक कुशल पाल सिंह कार्यरत है।
चंडी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा एवं परिषद के संरक्षक ने कहा कि जनपद में किसी भी अन्याय के विरुद्ध एकजुटता के साथ प्रतिरोध करेंगे वही संरक्षक रामवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि विद्यालय हमारे लिए शिक्षा के मंदिर है जहां भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और यदि कोई भ्रष्टाचार दिखेगा तो उसे उखाड़ फेंका जाएगा। इस बैठक में जिला मंत्री डॉ मनोज कुमार, प्रधानाचार्य दीवान इंटर कॉलेज,हापुड़ ने सभी उपस्थित प्रधानाचार्य से हाथ खड़े करवा कर संकल्प दिलवाया कि हम अपने अपने विद्यालयों में उन्नत शैक्षिक माहौल बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे तथा समाज के अंतिम छोर पर खड़े विद्यार्थियों की हमेशा मदद करेंगे । बैठक के अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष पारुल त्यागी ने कहा कि यह प्रधानाचार्य परिषद बेहद मजबूत, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ है जो किसी भी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है । मेजबान प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी आगंतुक प्रधानाचार्य साथियों का आभार व्यक्त किया।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर





























