
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे प्रधानाचार्य सस्पेंड
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद प्रबंधन समिति ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही फोर्स्ड रिटायरमेंट करने का भी फैसला लिया है। प्रबंध समिति का दावा है कि पिछले दो वर्षों में छात्राओं से छेड़छाड़ के पांच मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि प्रबंधन ने डेढ़ लाख रुपए देकर यह साजिश रची है।
5 अगस्त को छात्रा के पिता ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्य ने छात्रा को कार्यालय बुलाकर चॉकलेट खिलाई और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर बदनाम करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी। अगले दिन आरोपी प्रधानाचार्य ने नए कपड़े, सामान दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















