👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत स्काउट और गाइड हापुड़ की जिला कमिश्नर गाइड पारुल त्यागी को मेरठ में एशिया पेसिफिक अवार्ड से सम्मानित किया गया है. मेरठ के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पारुल त्यागी को स्काउट गाइड के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के चलते इस अवार्ड से प्रादेशिक मंडल आयुक्त डॉ प्रभात कुमार ने सम्मानित किया. बता दें कि पारुल त्यागी हापुड़ में श्री जैन कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्या है जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























