हापुड़ की प्राचार्या को जयपुर में मिला हिन्द शिरोमणि सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भव्या फाउंडेशन जयपुर के अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ की प्राचार्या डॉ.साधना तोमर को हिंद-शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया ।भव्या फाउंडेशन का अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन सम्मान-समारोह सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा, जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें मलेशिया, इंग्लैंड, अमेरिका,कनाडा,न्यूजीलैंड आदि चौदह देशों की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में साहित्य,पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। गत दस जनवरी 2023 को भी डा. साधना तोमर को मॉरीशस में सहोदरी रत्न उपाधि से सम्मानित किया गया था। साहित्य-सृजन के क्षेत्र में वह देश-विदेश से सैंतालीस राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार व उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

























