हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हुई व्यापारी की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी पिलखुवा पहुंचे और मयंक मित्तल के परिवार से मुलाकात की। राष्ट्रीय व्यापार मंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सेठी ने कहा कि पिलखुवा में हुई व्यापारी की हत्या से व्यापारी समाज में उबाल आ गया है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो राष्ट्रीय व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा।
जिला अध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा पिलखुवा में व्यापारी की हत्या से पूरे व्यापारी समाज में रोष है। व्यापारी सबके हित की बात करता है। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो राष्ट्रीय व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान राहुल शर्मा, मनोज शर्मा, प्रणब वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Navratri Special थाली के लिए ऑर्डर करें: 9358234622

Navratri Special थाली के लिए ऑर्डर करें: 9358234622






















