हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर के प्राइमरी स्कूल में एक क्लास रूम की छत पर लगा जर्जर प्लास्टर शुक्रवार को अचानक गिर गया. इस दौरान मलवा क्लास रूम में फैल गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कमरे में कोई मौजूद नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
कंपोजिट प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे स्कूल में मौजूद एक क्लास रूम में वह अध्यापकों के साथ एक बैठक कर रहे थे. बैठक खत्म होने के बाद सभी लोग कमरे से बाहर निकले तो छत का प्लास्टर अचानक गिर गया और मलवा कमरे में ही बिखर गया. प्लास्टर गिरने से कमरे के बाहर मौजूद शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई. अशरफ अली का कहना है कि यह पुराना प्लास्टर काफी समय से जर्जर अवस्था में था जो कि अचानक गिर गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई. बीईओ अलका अग्रवाल का कहना है कि घटना के बाद विद्यालय का कमरा फिलहाल बंद करा दिया गया है और जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी.
हापुड़ में फ्री गंज रोड पर खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























