
गाजियाबाद-हापुड़ के बीच नमो भारत ट्रेन के लिए कॉरिडोर बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नमो भारत ट्रेन के लिए गाजियाबाद-हापुड़ के बीच कोरिडोर बनाने की तैयारी है। ट्रेन का संचालन होने के बाद गाजियाबाद-हापुड़ के बीच का सफर 20-25 मिनट का रह जाएगा। यह कोरिडोर 35 किलोमीटर लंबा होगा। इससे ट्रेन का संचालन होने के बाद गाजियाबाद-हापुड़ के बीच का सफर करने में आसानी होगी।
गाजियाबाद-हापुड़ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। फिलहाल गाजियाबाद पहुंचने में 40 मिनट का समय लगता है। गाजियाबाद-हापुड़ के बीच नमो भारत आरआरटीएस ट्रेन चलाने के लिए दूसरे चरण में कॉरिडोर का निर्माण होगा। हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुमित अग्रवाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड के नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से सूचना का अधिकार कानून-2005 के तहत पिछले महीने पांच मार्च को एक सूचना मांगी थी जिसका जवाब अधिकारी ने दिया है।
केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी विशाल डी. गायनिक ने बताया कि गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर फेस-2 प्लान में शामिल है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सफल शुरुआत के बाद अब दिल्ली-एनसीआर के अन्य रूटों पर भी इस परियोजना को धरातल पर लाने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के फेस टू में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सफल शुरुआत के बाद दिल्ली एनसीआर के अन्य रूटों पर इस परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बुलंदशहर, खुर्जा और हापुड़ जैसे शहरों को हाई स्पीड कनेक्टिविटी से जोड़ने का खाका तैयार कर लिया गया है। इस कोरिडोर के निर्माण से यात्रियों का सफर आसान होगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























