
हापुड़ के निजामपुर बाईपास कट पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर बाईपास कट पर होने वाले हादसे को रोकने के लिए अब फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। NHAI 28.18 करोड़ की लागत से तीन लेन फ्लाईओवर बनाएगा जिसे मंजूरी दे दी गई है। प्रथम चरण के निर्माण की अनुमति मिलते ही जल्द काम शुरू होगा।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निजामपुर कट को जिले का सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट माना गया था यहां से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से गुजरते हैं। गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले वाहनों को नीचे से दाएं लेन लेकर हापुड़ में प्रवेश करना पड़ता है। इस वजह से क्रॉसिंग पर टक्कर का खतरा बना रहता है। ऐसे में अब यहां पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है जिससे हादसों को रोका जा सके।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























