
हापुड़ में एक हजार बंदरों को पकड़वाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों का झुंड राहगीरों, स्थानीय लोगों पर लगातार हमला कर रहा है। ऐसे में हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने अब शहर में जल्द 1000 बंदरों को पकड़वाने के लिए योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका संबंधित ठेकेदार को एक बंदर पकड़ने पर 750 रुपए देगी।
हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला हो जहां बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक ना हो। लोग बेहद परेशान है। ऐसे में नगरपालिका ने एक हजार बंदरों को पकड़वाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड बैठक में बंदर को पकड़वाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601































