
चेतन प्रकाश एंड कंपनी व साईं ट्रेडिंग कंपनी के लाइसेंस बर्खास्त करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कृषि विभाग, चेतन प्रकाश एंड कंपनी और साईं ट्रेडिंग कंपनी के लाइसेंस बर्खास्त करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले दोनों ही फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे और नोटिस जारी कर फर्मों को 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जवाब नहीं दिया गया है। नौ अगस्त तक जवाब दाखिल कराया जाना था। ऐसे में जिला कृषि विभाग की टीम ने लाइसेंस बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उर्वरक सब्सिडी से जुड़े घपले के मामले में जांच जारी है। दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी का नाम भी आगे आ रहा है। एक नामचीन फर्टिलाइजर कंपनी की शिकायत पर पिछले दिनों कृषि अधिकारी ने गढ़ रोड पर स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट होलसेलर, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट रिटेलर से फर्टिलाइजर बिक्री में अनियमितता मिलने पर इसके लाइसेंस बर्खास्त किए गए थे जबकि चेतन प्रकाश एंड कंपनी और साईं ट्रेडिंग कंपनी का लाइसेंस निलंबित किए गए थे। नोटिस का जवाब न मिलने पर अब लाइसेंस बर्खास्त करने की तैयारी है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























