
हापुड़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बैठे बाहरी व्यक्ति पर कार्रवाई की तैयारी?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बैठा एक बाहरी व्यक्ति सवालों के कटघरे में है। बताया जा रहा है कि वह जिम्मेदार पद पर विराजमान एक व्यक्ति का रिश्तेदार है जो कि गलत तरीके से बोर्ड बैठक में प्रवेश कर गया और सभासदों को इशारे करता रहा। बताया जाता है कि सभासदों को निर्देश भी दिए। मामले से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल बोर्ड बैठक में नगर पालिका के अधिकारी व सभासदों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों को प्रवेश मिलता है। ऐसे में एक बाहरी व्यक्ति का आना कई सवाल खड़े करता है।
























