
👁 0 views Views
सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, जमीन होगी महंगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आठ वर्षों बाद सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। मेरठ में आईजी स्टाम्प के साथ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में हापुड़ समेत मंडल के सभी जिलों में सर्किल रेट बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। इस हफ्ते विभागीय अधिकारी डीएम से मिलकर बैठक का समय लेंगे।
आठ मई को मेरठ में महानिदेशक निबंधन आईजी स्टैंप समीर वर्मा ने आय की समीक्षा करते हुए हापुड़ समेत सभी जिलों के अधिकारियों को सर्किल रेट के पुनरीक्षण के निर्देश दिए थे। अब हापुड़ में सर्कुलेट 10 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639






























